मुंबई। लोकप्रिय रिलयलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन की शुरुआत सितंबर से होगी। जियो स्टार ने 'इंडियाज बिग रियलिटी' नामक कॉफी टेबल बुक लॉन्च की। यह किताब बिग बॉस की शानदार यात्रा, समाज और संस्कृति पर इसके प्रभाव और इसकी लंबे समय से चली आ रही विरासत को दर्शाती है।
यह पुस्तक विस्तार से बताती है कि कैसे बिग बॉस अपने शो के माध्यम से ब्रांड्स को दर्शकों के बीच जीवंत अनुभव में बदल देता है।
जियो स्टार के टीवी, एंटरटेनमेंट सेल्स हेड महेश शेट्टी ने शो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पिछले दो दशकों में, बिग बॉस ने लगातार खुद को नया रूप दिया है। इस दौरान शो का स्तर, दर्शकों से जुड़ाव और सांस्कृतिक प्रभाव लगातार बढ़ता गया है। इस त्योहारी सीजन में हम अब तक के सबसे बड़े पड़ाव का जश्न मना रहे हैं। अलग-अलग भाषाओं के छह संस्करणों का एक साथ आना इस शो का अब तक का सबसे बड़ा उत्सव है।"
उन्होंने कहा, "बिग बॉस की लगातार सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी दर्शकों को लंबे समय तक जोड़कर रखने और ऐसे साझा सांस्कृतिक अनुभव बनाने की क्षमता है, जो ब्रांड्स के लिए ठोस व्यावसायिक परिणामों में बदल जाते हैं। 'इंडियाज बिग रियलिटी' इस सफर को आंकड़ों और महत्वपूर्ण जानकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करता है। यह मार्केटर्स को एक रणनीतिक नजरिया देती है कि कैसे यह फॉर्मेट एक बड़े सांस्कृतिक प्रभाव और लोकप्रियता वाले शो में बदल गया।
एंटरटेनमेंट सेल्स, डिजिटल, जियोस्टार हेड भास्कर रमेश ने कहा, "आज के समय में, जब दर्शकों का ध्यान अलग-अलग जगहों पर बंटा हुआ है, खासकर त्योहारों के मौसम में, बिग बॉस एक शक्तिशाली आकर्षण के रूप में काम करता है। यह साल के तीन सबसे महत्वपूर्ण बिक्री महीनों के दौरान बड़े स्तर पर दर्शकों का एकजुट ध्यान अपनी ओर खींचता है। 24/7 लाइव फीड, अरबों वोट्स और लाइव चैट जैसी सुविधाओं के कारण शो की एंगेजमेंट में साल-दर-साल 47% की वृद्धि हुई है। यह शो केवल देखने वाले दर्शकों को सक्रिय भागीदारों में बदल देता है।"
रमेश ने कहा, "ब्रांड्स के लिए इस तरह का गहरा और मापने योग्य जुड़ाव एक अनोखा अवसर प्रदान करता है। यह उन्हें आम मीडिया रणनीतियों से आगे बढ़कर ऐसे नए प्रयोग करने का मौका देता है, जहां कंटेंट, संस्कृति और व्यापार एक साथ जुड़ते हैं।"
कॉफी टेबल बुक यह भी बताती है कि बिग बॉस सिर्फ देखने के अनुभव से कहीं ज्यादा क्यों है। बिग बॉस एक इंडियन रियलिटी कॉम्पिटिशन टेलीविजन फ्रैंचाइजी है, जिसे ओरिजिनल डच फॉर्मेट बिग ब्रदर से लिया गया है। इस शो में 'हाउसमेट्स' कहे जाने वाले कंटेस्टेंट होते हैं, जो एक खास तौर पर बने घर में एक साथ रहते हैं जो बाहरी दुनिया से अलग होता है।
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला एडिशन के नए सीजन सितंबर में शुरू होंगे।

Deshbandhu Desk
बिग बॉसबिग बॉस नया सीजनजियो स्टारइंडियाज बिग रियलिटीकॉफी टेबल बुकBigg BossJioStarReality ShowEntertainment NewsTV News
Next Story |