search

मथुरा में पशु चराने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने से मची भगदड़; छह घायल

Chikheang 2025-10-9 20:06:33 views 1271
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, मथुरा। सदर थाना क्षेत्र में पशु चराने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पशु चराने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, छह घायल


माधोपुर के समीप वेटेरिनरी विवि की काफी जमीन है। इस पर आसपास के लोगों के पशु चरने चले जाते हैं। बताते हैं कि इसको लेकर वेटेरिनरी विवि प्रशासन से यादवों के पशु चराने की शिकायते की जाती है,जबकि माधोपुर के लोगों के भी पशु वहां चर आते हैं। इसी बात को लेकर सर्वेश यादव व जाटव समाज के मैदान सिंह के मध्य गुरुवार सुबह कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। जमकर लाठी, डंडे चलने के साथ ही ईटें फिंकी।
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस

इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार अश्वनी कुमार ने बताया कि वेटेरिनरी की जमीन पर पशुओं को चराने की बात को लेकर सर्वेश और मैदान सिंह पक्ष में गुरुवार सुबह विवाद हो गया। लाठी, डंडे चलने से एक पक्ष से विमल, विन्नू, गौरव, सर्वेश और दूसरे पक्ष के मैदान सिंह, बहादुर घायल हो गए। इन्हें उपचार को भिजवाया गया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244