search

बिहार: क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार बनें ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 51

पटना। बिहार सरकार की 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति देने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 24 जुलाई को ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार डीएसपी बनेंगे।
  इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र, खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र और खेल सम्मान राशि प्रदान करेंगे। समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहेंगी।




  बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
  उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) तथा एथलीट पियूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा, पांच पैरा खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेल विधाओं के अन्य खिलाड़ियों को भी सरकारी सेवा में नियुक्ति मिलेगी।




  उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा 180 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जा चुकी है। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल सम्मान योजना के तहत नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
  एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले तथा एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बने सेतु मिश्रा को 37.50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, इसी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभास्कर कुमार को दो लाख रुपये और कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप-2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली महरयम फातिमा को नौ लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।




  इसके अलावा, बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना-2026 के तहत कुल 637 खिलाड़ियों को चयन-पत्र भी सौंपे जाएंगे। इनमें उत्कर्ष योजना के 21, सक्षम योजना के 184 और प्रेरणा योजना के 432 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रेरणा योजना के 432 खिलाड़ियों में से 269 का चयन राज्यव्यापी 'मशाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम' के माध्यम से किया गया है।
  खेल प्राधिकरण के अनुसार, इन छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, पोषण, खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में भागीदारी और खेल विज्ञान से जुड़ी सुविधाओं के लिए प्रतिवर्ष तीन लाख से 20 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।






Deshbandhu



bihar newspolitical newsSamrat Chaudhary









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
155395