search

सिरसा के कालांवाली में नशे से मौत: दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार, नशीली दवाएं भी बरामद

Chikheang 2025-10-9 23:36:46 views 1286
  

सिरसा के कालांवाली में नशे से मौत: दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार, नशीली दवाएं भी बरामद (File Photo)



संवाद सहयोगी, कालांवाली। थाना कालांवाली पुलिस ने नशे के अधिक सेवन से हुई मौत के मामले में कार्रवाई करते दो आरोपित हरप्रीत सिंह व अमरीक सिंह निवासी गदराना को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपितों के पास से नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पांच अक्टूबर को तारा सिंह निवासी गदराना ने बयान दिया कि शाम चार बजे उसका भतीजा प्रगट सिंह घर से निकला था, शाम सात बजे उसे सूचना मिली कि उसके भतीजे की मादक पदार्थ के अधिक सेवन से मौत हो गई है।

उसके भतीजे को अधिक मात्रा में मादक पदार्थ देने पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान महिला सहायक उप निरीक्षक गुरमीत कौर ने अपनी टीम के साथ साक्ष्य जुटाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244