Bakhri Election 2025: भाजपा भेद पाएगी भाकपा का अभेद्य किला? 11 बार इस सीट पर रहा वामपंथ का कब्जा

LHC0088 2025-10-10 01:12:59 views 1236
  



उमर खान, बखरी (बेगूसराय)। 147 बखरी सुरक्षित विधानसभा में हमेशा ही आमने सामने की टक्कर होती है। यह क्षेत्र वामपंथियों के लिए लेनिनग्राद कहलाता है। वर्तमान में भाकपा के सूर्यकांत पासवान यहां से विधायक हैं। ऐसे भी अब तक के 17 चुनावों में 11 बार यह सीट वामपंथियों के पास रही है।

बखरी विधानसभा के चुनावों का सफर 1951-52 में हुए पहले आम चुनाव से आरंभ होता है। तब देश में कांग्रेस के एक दलीय प्रभुत्व के दौर में शिवव्रत नारायण सिंह को बखरी के पहले विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ। शासन में उनके अख्खर रवैये के कारण उन्हें डिक्टेटर के नाम से जाना जाता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तब इनके इस स्वभाव से आहत बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह ने इस सीट को बड़ी चालाकी से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करा दिया। 1957 में बदली परिस्थिति में मेदिनी पासवान को कांग्रेस का टिकट मिला और वे जीते भी। 1962 में भी मेदिनी पासवान ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और बाजी मारी।

1962 में चीन तथा 1965 में पाकिस्तान के भारत पर आक्रमण के बाद देश में राजनीतिक परिवर्तन का दौर आरंभ हुआ। इसका नतीजा 1967 के चुनाव में देखने को मिला और पहली बार बखरी में सीपीआइ (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार युगल किशोर शर्मा को जीत मिली। 1969 के चुनाव में भी जनता ने युगल किशोर शर्मा को ही जीत का ताज पहनाया। इस बीच चीन के समर्थन और विरोध को लेकर वामपंथ में फूट पड़ गई।

इधर बखरी की सामाजिक और आर्थिक विषमताओं का लाभ उठाकर यहां पहले से पैर पसार चुके वामपंथ की इस धरती पर भाकपा ने अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए उनके उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने 1972 में जीत दर्ज की और उनकी यह जीत 1977 और 1980 के चुनाव तक जारी रही।

1985 में भाकपा ने अपने साधारण कार्यकर्ता रामविलास पासवान को मैदान में उतारा और वे जीते। उनकी जीत का यह सिलसिला अगले 1990 और 1995 में भी जारी रहा। लेकिन 2000 के चुनाव में उनका यह मिथक टूटा और आरजेडी के रामानंद राम ने भाकपा को धूल चटा दी। परंतु अगले 2005 के फरवरी और नवंबर में हुए दो चुनाव में भाकपा के रामविनोद पासवान ने जीतकर अपनी हार का बदला ले लिया।

हालांकि इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखनेवाले कामेश्वर चौपाल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। उनकी रखी उस नींव पर ही राजद से पाला बदलकर मैदान में उतरे रामानंद राम ने 2010 में पहली बार बखरी में भाजपा का कमल खिलाया। लेकिन 2015 के राजद के उपेंद्र पासवान ने भाकपा और भाजपा के बीच से सीट निकालने में सफल रहे।

2020 में महागठबंधन की राजनीति में यह सीट सीपीआइ के खाते में चली गई। सीपीआइ के टिकट पर सूर्यकांत पासवान महागठबंधन के उम्मीदवार बने और जीते। लेकिन उनके हार-जीत का अंतर महज 777 मतों का रहा। उन्हें एनडीए के भाजपा प्रत्याशी रामशंकर पासवान से कड़ी टक्कर मिली। चुनाव में सूर्यकांत पासवान को 72177 जबकि रामशंकर को 71400 मत मिले थे। अब देखना यह होगा कि काफी कम अंतर से मिली हार को भाजपा अबकी जीत में बदलती है कि नहीं। यह उसके और एनडीए के दलों के लिए एक चुनौती होगी।
1952 से अब तक का चुनावी सफर

    वर्ष नाम पार्टी
   
   
   1952
   शिवव्रत नारायण सिंह
   कांग्रेस
   
   
   1957-1962
   मेदिनी पासवान
   कांग्रेस
   
   
   1967-1969
   युगल किशोर शर्मा
   सीपीआई (एम)
   
   
   1972, 77 एवं 80
   रामचंद्र पासवान
   सीपीआई
   
   
   1985, 90 और 95
   रामविनोद पासवान
   सीपीआई
   
   
   2000
   रामानंद राम
   राजद
   
   
   2005
   रामविनोद पासवान
   सीपीआई
   
   
   2010
   रामानंद राम
   भाजपा
   
   
   2015
   उपेंद्र पासवान
   राजद
   
   
   2020
   सूर्यकांत पासवान
   सीपीआई
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134055

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.