search
 Forgot password?
 Register now
search

करवा चौथ की छुट्टी पर घर आया था दारोगा, पत्नी अलमारी में रखने जा रही थी ये चीज; एक आवाज आई और मच गई खलबली

cy520520 2025-10-10 05:06:34 views 1251
  

करवा चौथ की छुट्टी पर घर आया था दारोगा, पत्नी अलमारी में रखने जा रही थी ये चीज; एक आवाज आई और मच गई खलबली



जागरण संवाददाता, मेरठ। करवा चौथ की छुट्टी पर घर आए दारोगा की सर्विस पिस्टल से चली गोली पत्नी की जांघ में लग गई। घायल अवस्था में महिला को रुड़की रोड स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई हैं। महिला के मायके पक्ष ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर पुलिस आगरा में भेजेंगी।

दौराला निवासी रोबिन यूपी पुलिस में दारोगा हैं। उनकी तैनाती आगरा में चल रही हैँ। रोबिन की शादी गंगानगर निवासी दीपिका से हुई थी। बताया जाता है कि करवा चौथ के त्योहार पर रोबिन आगरा से छुट्टी लेकर घर पर आया था। वह अपने साथ सर्विस पिस्टल भी लेकर आया था। गुरुवार की शाम करीब सात बजे दीपिका के परिवार के लोग भी दौराला आए हुए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रोबिन की सर्विस पिस्टल को उठाकर दीपिका सेफ में रखने जा रही थी। तभी अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली दीपिका के पैर में जांघ पर लगने से वह खूनमखून हो गई। परिवार के लोग तत्काल ही रुड़की रोड स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में लेकर गए, वहां पर दीपिका का उपचार शुरू कर दिया।

अस्पताल की तरफ से मामले की जानकारी दौराला पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला और उसके मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए। दोनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है, जबकि रोबिन ने अपने बयानों में बताया कि वह आगरा से करवा चौथ के त्योहार पर छुट्टी लेकर आया था।

उसके बाद भी सर्विस पिस्टल को थाने में जमा करके नहीं आया। वह पिस्टल को साथ लेकर क्यों आया था? उसके बारे में रोबिन से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ने एसआइ रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर आगरा के पुलिस कमिश्नर को भेजी जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com