search
 Forgot password?
 Register now
search

राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर हरियाणा में सद्भाव यात्रा निकालने की तैयारी में बृजेंद्र सिंह, कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर क्या कहा?

deltin33 2025-9-25 18:03:48 views 1265
  हरियाणा में 5 अक्टूबर से सद्भाव यात्रा निकालेंगे बृजेंद्र सिंह (फाइल फोटो)





राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हिसार के पूर्व सांसद तथा कांग्रेस ओवरसीज विभाग के वाइस चेयरमैन बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता कोई पार्टी दिखा सकती है तो कांग्रेस है। इसके लिए पार्टी की मजबूती जरूरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। संगठन मजबूत होते ही पार्टी के अंदर गुटबाजी भी खत्म हो जाएगी। गुटबाजी 11 साल से प्रदेश में पार्टी का संगठन नहीं होने की वजह से उभर कर आई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बृजेंद्र सिंह बुधवार को नई दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उनके साथ उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। अपनी सद्भाव यात्रा को लेकर उन्होंने बताया कि पहला दौर पांच अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें 14 हलके शामिल हैं। पूरी यात्रा 2600 से 2800 किलोमीटर होगी जो छह माह तक चलेगी।dehradun-city-common-man-issues,Dehradun City news,UKSSC exam Dehradun,UKSSSC,Dehradun school camera controversy,Sapiens School Vikas Nagar,Rakesh Dwivedi UKSSC,UKSSC exam 2024,Dehradun exam irregularities,Uttarakhand exam news,uttarakhand news

बृजेंद्र सिंह के अनुसार उन्हें इसकी प्रेरणा राहुल गांधी से मिली है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बड़े मुद्दे बेरोजगारी, कानून अव्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की पीड़ा और वोट चोरी को उठाना है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सीनियर नेताओं के बीच में नोकझोंक चलती रहती है।



चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भी लोगों से कहा है कि वह सिर्फ इलेक्शन की राजनीति से रिटायर हो रहे हैं न की राजनीति से। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले आपको कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467470

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com