search

गाजियाबाद में दुष्कर्म पीड़िता महिला के वीडियो वायरल करने के बाद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

cy520520 2025-10-10 13:06:05 views 1300
  

दुष्कर्म के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज महिला ने वायरल की वीडियो।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज महिला द्वारा वीडियो प्रसारित करने के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने मंगलवार को वीडियो जारी कर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं पता चला है कि महिला का पति शालीमार गार्डन थाने का हिस्ट्रीशीटर है और और उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। वह इस मामले में जेल जा चुका है।

शालीमार गार्डन क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि पति के जेल जाने के बाद उनके दो दोस्तों ने जेल से छुड़ाने व जेल में सुविधा दिलाने का झांसा दिया और चार लाख रुपये ले लिए। आरोपितों ने अपने अाफिस बुलाकर उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बना लिया।

इस वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर उनके साथ तीन माह तक शोषण किया। होटल बुलाकर भी उनके साथ दुष्कर्म किया गया। परेशान होकर पति के जेल से आने के बाद उन्हें बताया और आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि 15 दिन बीतने के बाद भी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया।

महिला ने एक वीडियो जारी करके आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला का पति शालीमार गार्डन थाने का हिस्ट्रीशीटर है और गैंगस्टर के मामले में जेल भी जा चुका है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के चार दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बैंक से धोखाधड़ी के मामले में भी वह जेल गया था। महिला ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है वह दोनों भी पति के साथ प्रापर्टी डीलिंग करते थे, लेकिन उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज नहीं है।


आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725