search

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में सर्दी के लिए अभी करना होगा थोड़ा इंतजार

deltin33 2025-10-10 13:07:19 views 1297
  

दिल्ली में सर्दियों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना हाेगा।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बार बार करवट ले रहे मौसम के बीच दिल्ली में सर्दियों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना हाेगा। कारण, वर्षा का दौर खत्म के बाद एक बार फिर तापमान में वृद्धि होने लगी है। आसमान साफ रहने के कारण धूप भी रोज निकल रही है तो हल्की गर्मी का एहसास भी होने लगता है। अभी हफ्ते भर तक इसमें बदलाव के कोई आसार भी नहीं लग रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 96 से 57 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 27.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। धूप भी निकली रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 19 डिग्री रहने के आसार हैं। 15 अक्टूबर तक हर राेज ही ऐसा मौसम बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

वहीं, मौसम की मेहरबानी से राजधानी की हवा लगातार साफ-सुथरी बनी हुई है। लेकिन वर्षा का दौर थम जाने पर अब इसमें धीरे धीरे वृद्धि होने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 100 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि एक दिन पहले की तुलना में इसमें कुछ वृद्धि देखने को मिली। बुधवार को यह 81 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 19 अंकों का इजाफा हुआ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131