search

कर्नाटक: पहले की पत्नी की हत्या, फिर शव को बिस्तर के नीचे छिपाया; मामला जानकर पुलिस भी सन्न

Chikheang 2025-10-10 16:36:08 views 1299
  

कर्नाटक में सनसनी: पति ने पत्नी की हत्या कर शव पलंग में छिपाया। (फोटो- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के बेलगावी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी शादी के चार महीने बाद ही कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्नी के शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया और फरार हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, जब आरोपी आकाश कंबर की मां घर लौटी, तो उसने 20 साल की अपनी बहु साक्षी कंबर का शव देखा। फिर उसने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि आकाश ने तीन दिन पहले ही साक्षी की हत्या की और वहां से फरार हो गया। महिला की हत्या के बाद से ही उसका फोन बंद है।
पीड़िता के परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

इस पूरे प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी आकाश की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अपराध के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। पीड़िता के परिवार वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है और आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
NCRB के आंकड़े क्या कहते हैं?

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, दहेज से संबंधित अपराधों के तहत दर्ज मामलों में 2023 में 14 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, देश भर में 15,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए और वर्ष भर में 6,100 से अधिक मौतें हुईं।

यह भी पढ़ें: धान की कटाई को लेकर असम-मेघालय सीमा पर झड़प, एक की मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244