search

Himachal News: खुल गया मनाली-लेह मार्ग, आज निकाले जाएंगे 270 ट्रक चालक

Chikheang 2025-10-10 17:07:54 views 1282
  

बीआरओ ने मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया है। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, शिमला। वीरवार सुबह जहां शिंकुला व बारालाचा दर्रों पर हल्का हिमपात हुआ, वहीं शिमला में दोपहर बाद वर्षा हुई। वीरवार को धूप खिलने से कुछ राहत मिली। इसके बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पांच दिन से बंद मनाली-लेह मार्ग बहाल कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहुल स्पीति की टीम ने पांच दिन से सरचू में फंसे बंगाल के चार पर्यटकों को केलंग पहुंचा दिया है। मनाली-लेह मार्ग बहाल होने पर पांच दिन से कई जगह फंसे लगभग वाहन चालक शुक्रवार को गंतव्य की ओर रवाना होंगे। बीआरओ की मशीनरी बारालाचा पहुंच गई है।

मौसम साफ रहा तो दारचा में फंसे 250 ट्रक चालकों को शुक्रवार को निकाल लिया जाएगा। सेना की रसद लेकर ले जा रहे 250 ट्रक चालक दारचा में फंसे हैं। वहीं लेह से आ रहे सरचू में फंसे 20 ट्रक चालकों को भी बीआरओ निकालने की कोशिश कर रहा है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा व अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने की संभावना जताई है।

धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 14 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में 11.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। कुल्लू जिला के बजौरा में 11.6, सेऊबाग में 11.5, सुंदरनगर में 8.6, नारकंडा में 7.2 और मंडी में छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244