search

सावधान! फरीदाबाद अनाज मंडी में किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी, इस तरह से ठगी कर रहे व्यापारी

deltin33 2025-10-10 19:06:31 views 1313
  

फरीदाबाद अनाज मंडी में व्यापारियों द्वारा किसानों से बाजरा की अधिक तौल की जा रही थी।



फरीदाबाद (सुभाष डागर)। अनाज मंडी में आढ़ती बाजरा अधिक तौलकर किसानों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसी ही एक फर्म के खिलाफ शिकायत के बाद मार्केट कमेटी सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और नोटिस जारी किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के सोहना के लाला खेरली गांव के दो किसान बल्लभगढ़ अनाज मंडी में बाजरा लेकर आए थे। जिस फर्म से ये किसान बाजरा लेकर आए थे, उसके आढ़ती ने एक किसान का बाजरा 800 ग्राम प्रति क्विंटल और दूसरे का 1 किलो 200 ग्राम प्रति क्विंटल अधिक तौला। आढ़ती के तौल कांटे पर शक होने पर किसानों ने हंगामा कर दिया।

हंगामा सुनकर मार्केट कमेटी सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी इंद्रपाल सिंह व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। किसानों के अनुरोध पर उन्होंने तौल कांटे का निरीक्षण किया तो पाया कि एक किसान का बाजरा 800 ग्राम प्रति क्विंटल और दूसरे किसान का बाजरा 1 किलो 200 ग्राम अधिक तौला गया था।

परिणामस्वरूप, सचिव ने फर्म पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया और उसे नोटिस जारी किया। नोटिस के अनुसार, आढ़तियों को 24 घंटे के भीतर जवाब देना होगा। ऐसा न करने पर उनका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

मार्केट कमेटी सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि वे नियमित रूप से आढ़तियों के तौल कांटों का निरीक्षण करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसानों से अधिक तौल न करवाएँ। शिकायत के बाद, किसानों के नुकसान की भरपाई कर दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131