search

भागलपुर में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा में नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में हड़कंप

deltin33 2025-10-10 19:06:42 views 1282
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा में व्याप्त अनियमितताओं और दलालों की सक्रियता की शिकायतों के मद्देनजर नगर आयुक्त शुभम कुमार ने गुरुवार को अचानक निरीक्षण किया।

आयुक्त के आगमन से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान, शुभम कुमार ने शाखा की गहन जांच की। उन्हें जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर कई कर्मियों द्वारा दलाली करने की शिकायतें मिलीं।

इसके अलावा, कुछ बाहरी दलाल भी इस कार्य में संलग्न थे। आयुक्त को लगभग एक दर्जन कर्मियों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई थीं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि शाखा प्रभारी और अन्य कर्मचारियों के अलावा यदि कोई अन्य व्यक्ति वहां पाया गया, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निरीक्षण के दौरान एक चालक की लापरवाही की भी शिकायत मिली, जिस पर आयुक्त ने उसे रात 8 बजे तक ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया।

आयुक्त ने यह भी निर्णय लिया कि अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन सीधे शाखा में नहीं लिए जाएंगे, बल्कि सभी आवेदन नगर निगम के आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से ही जमा होंगे।

पिछले दो दिनों से आयुक्त दलालों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उनकी इस सख्ती से कर्मचारियों में हड़कंप है, जबकि नागरिकों को उम्मीद है कि अब प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131