search

दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में कैंसर मरीज की मौत के बाद लिया फैसला

Chikheang 2025-10-10 20:36:30 views 1279
  

दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बर्दवान का रहने वाला युवक जो कैंसर पीड़ित था। गुरुवार की रात दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट से इलाज के लिए मुंबई जा रहा था। इसी दौरान वो फ्लाइट की सीट से बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद रायपुर के हवाईअड्डे में गुरुवार की आधी रात आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फ्लाइट में बेहोश हुए युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृष घोषित कर दिया।
ब्लड कैंसर से जूझ रहा था यात्री

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में पश्चिम बंगाल के बर्दवान निवासी गौतम बाउड़ी सवार था। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था। इलाज के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल जा रहा था। फ्लाइट में उसकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश हो गया।
रायपुर में हुई आपातकालीन लैंडिंग

पायलट ने एयर ट्रेफिक कंट्रोल से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति प्राप्त होते ही रात को आनन फानन में फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। रायपुर एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई, फिर माना स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- AI का मिसयूज करने वाला IIIT का छात्र गिरफ्तार, 36 छात्राओं की बनाई थी अश्लील फोटो
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244