search
 Forgot password?
 Register now
search

Gold Rate Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले सोने का झटका, नई कीमत जान उड़े जाएंगे होश!

Chikheang 2025-10-10 23:38:33 views 1250
  



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। धनतेरस से ठीक पहले जमशेदपुर के सराफा बाजार में सोने की कीमतों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव एक लाख 25 हजार 300 रुपये प्रति दस ग्राम की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1720 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रही। त्योहारों के मौसम में आई इस अप्रत्याशित तेजी ने खरीदारी की योजना बना रहे आम लोगों को गहरे असमंजस में डाल दिया है। कीमतें बढ़ने से बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल तो है, लेकिन बिक्री की रफ्तार धीमी पड़ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वैश्विक तनाव ने लगाई कीमतों में आग

शहर के जाने-माने वित्त विशेषज्ञ अजय श्रीवास्तव बताते हैं, इस अभूतपूर्व तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण प्रमुख हैं। रूस-यूक्रेन और मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल है। ऐसे में निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे विकल्पों से अपना पैसा निकालकर सोने में लगा रहे हैं, जिसे सबसे सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) माना जाता है।

इसके अतिरिक्त, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा डालर पर निर्भरता कम करने के लिए की जा रही सोने की भारी खरीदारी ने भी वैश्विक मांग को बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ रहा है, जहां कीमतें लगातार नए शिखर छू रही हैं।
स्थानीय बाजार में खरीदारी पर असर

शहर के बाजारों में इस तेजी का असर साफ दिख रहा है। कुछ ग्राहक इस डर से खरीदारी कर रहे हैं कि कीमतें और न बढ़ जाएं, तो वहीं एक बड़ा वर्ग कीमतों के घटने का इंतजार कर रहा है। शादी-ब्याह की जरूरतों के लिए खरीदारी करने वाले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, क्योंकि उनका बजट गड़बड़ा गया है।

इस स्थिति पर वित्त विशेषज्ञ अजय श्रीवास्तव बताते हैं कि सोने की यह तेजी अप्रत्याशित नहीं है। जब तक अंतरराष्ट्रीय हालात स्थिर नहीं होते, सोने की चमक बनी रहेगी। उन्होंने इसे महंगाई के दौर में सबसे सुरक्षित और लाभकारी निवेश बताते हुए कहा कि यह अब केवल आभूषण नहीं, बल्कि एक आर्थिक सुरक्षा कवच बन चुका है, जिसे हर किसी को अपने निवेश का हिस्सा बनाना चाहिए।
क्या कहते हैं आभूषण विक्रेता?


सोने के दाम बढ़ने से खरीदारी और बढ़ गई है। लोगों को डर है कि और न बढ़ जाए दाम। वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य के कारण सोने के दामों में बढ़ोतरी है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक जियो-पालिटिकल हालात नहीं सुधरेंगे। यह सबसे ज्यादा लाभ देने वाला सुरक्षित निवेश है। धनतेरस व शादी-ब्याह को लेकर जमकर खरीदारी हो रही है।
-

अनिल सिंहानिया, संचालक, आभूषण


यह सही बात है कि ग्राहक कम आ रहे हैं, लेकिन खरीदारी हो रही है। लोग सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। सोना एक साल में 40 प्रतिशत लाभ दे रहा है। इस कारण लोग इसकी खरीदारी अब भी कर रहे हैं। धनतेरस में अभी समय है, लोग अवश्य इसकी खरीदारी करेंगे।
-

सुनील, संचालक, कुलदीप एंड संस
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157929

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com