search

MLC Election: समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस ने जारी की शिक्षक-स्नातक एमएलसी प्रत्याशियाें की सूची,भाजपा का इंतजार

Chikheang 2025-10-11 01:01:13 views 1313
  

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शिक्षक-स्नातक एमएलसी की 11 सीटों के लिए चुनाव भले ही अगले वर्ष यानी 2026 में होंगे, लेकिन राजनीतिक दल अपने पत्ते खोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के गुरुवार को पांच प्रत्याशियों का नाम घोषित करने के बाद आज कांग्रेस ने भा अपने पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। इन दोनों दलों के पांच-पांच प्रत्याशी का नाम घोषित करने से तो यह तय हो गया है कि इस चुनाव में गठबंधन नहीं होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने एमएलसी की सभी 11 सीटों पर कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। राय ने स्नातक और शिक्षक की पांच सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम घोषित किये। सपा से गठबंधन के सवाल पर राय ने कहा कि यह सिंबल का चुनाव नहीं है, इसलिए इसमें कोई गठबंधन की बात नहीं है।

वाराणसी से शिक्षक व स्नातक प्रत्याशी

कांग्रेस ने वाराणसी से शिक्षक प्रत्याशी के रूप में संजय प्रियदर्शी व स्नातक प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल का नाम फाइनल किया है। पार्टी ने लखनऊ से स्नातक सीट पर देवमणि तिवारी, मेरठ से विक्रांत वशिष्ठ व आगरा से रघुराज पाल को प्रत्याशी बनाया गया है। अन्य छह प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित किए जाएंगे।

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस शिक्षकों अधिवक्ताओं व युवाओं के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी। उन्होंने नकली कफ सीरप के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। राय ने कहा प्रदेश के 13 जिलों में ड्रग इंस्पेक्टर नहीं है। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में भी ड्रग इंस्पेक्टर नहीं है।

अजय राय ने बसपा की रैली को लेकर मायावती पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मायावती ने 18 वर्ष बाद कांशीराम को याद किया। भाजपा की गाड़ी से बसपा कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचाया गया। मायावती की यह रैली वंचितों को भ्रमित करने के साथ बिहार चुनाव को प्रभावित करने की साजिश है।

राय ने कहा कि रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या के मुद्दे पर न तो मायावती बोल रही और न ही दूसरे दल। कांग्रेस उस परिवार के साथ है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज हरिओम के परिवार को आर्थिक सहयोग देने जा रहा था, जिसे पुलिस ने रोक दिया है। प्रदेश मुख्यालय में राय व अन्य नेताओं ने मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244