search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Politics: अब लालू खोलेंगे गठबंधन की गांठ, वाम और कांग्रेस के साथ कई सीटों पर गतिरोध

Chikheang 2025-10-11 04:07:55 views 1280
  

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अब महागठबंधन के दलों के बीच पसंद की सीटें और उनकी संख्या को लेकर पड़ी गांठ खोलेंगे। पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक ने उन्हें राजद के उम्मीदवारों का नाम तय करने करने और सहयोगी दलों से बातचीत करने के लिए अधिकृत कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस-राजद के बीच भी कुछ विधानसभा सीटों पर विवाद है। राजद की मांग पर कांग्रेस भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से अपना दावा वापस लेने को राजी हो गई है। जाले, बछवाड़ा, रानीगंज, वायसी, बहादुरगंज, सहरसा सहित कुछ अन्य सीटों पर गतिरोध कायम है।

इसे सुलझाने के लिए दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। वाम दलों का विवाद भी पूरा नहीं सुलझ पाया है। भाकपा माले की मांग 30 सीटों की है। उसे पिछले चुनाव की तरह 19 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है। तेजस्वी चाहते हैं कि माले को कुछ ओर सीटें दी जाए।

भाकपा को पिछले चुनाव की छह के बदले आठ सीटों का प्रस्ताव दिया गया है। माकपा के लिए पहले की तरह चार सीटें रखी गई हैं। राजद का कहना है कि बेहतर प्रदर्शन के बावजूद अगर भाकपा माले को मनमाफिक सीटें नहीं मिल रही है तो खराब प्रदर्शन करने वाली भाकपा-माकपा को अधिक सीटें कैसे दी जा सकती है।  

सूत्रों ने बताया कि राजद स्वयं कम से कम 135 सीटों पर लड़ना चाहता है। उसका लक्ष्य विधानसभा की सौ सीट जीतने का है। इसलिए उसे अधिक सीटें चाहिए। विकासशील इंसान पार्टी को 18 सीटें दी जा सकती हैं। कांग्रेस और राजद ने वीआईपी को भरोसा दिया है कि उन्हें कुछ मजबूत उम्मीदवार भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अजय निषाद ने की घर वापसी, कांग्रेस छोड़ भाजपा में लौटे; पत्नी को मिलेगा टिकट?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अब इतनी सीटों पर अटके चिराग, भाजपा-जदयू को जल्द विवाद सलटने की उम्मीद

यह भी पढ़ें- Bihar: जन सुराज की पहली लिस्ट से डेढ़ दर्जन मौजूदा विधायकों की उड़ी नींद! BJP के लिए बड़ी चुनौती
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com