search

अवैध पटाखा बना रहीं दो बालिकाओं को पुलिस ने पकड़ा, घर से लाखों की नकदी बरामद

Chikheang 2025-10-11 04:37:02 views 1280
  

अवैध पटाखा बना रहीं दो बालिकाओं को पुलिस ने पकड़ा।



संवाद सूत्र, मोतीपुर/मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर इलाके गायघाट बाजार में दीपावली के मद्देनजर पटाखा निर्माण कार्य में बच्चों को लगाया गया था। सूचना पर पुलिस व राजस्व टीम ने छापामारी की। मौके से दो बालिकाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। घर से लाखों की नकदी बरामद हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गायघाट निवासी स्वर्गीय अमीर हसन का पटाखा बनाने का लाइसेंस था। परिवारजन इसी कारोबार को आगे बढ़ाए हैं। बीते वर्ष भी यहां पटाखा बनाने के दौरान विस्फाेट हुआ था, जिससे पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई थी।

दीपावली नजदीक होने के चलते अमीर का परिवार पटाखा बनाने के काम में जुटा हुआ है, लेकिन यहां नाबालिग बच्चों से काम कराने की सूचना मिली थी।

इस पर एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल व मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की। काम कर रही दो बालिकाओं को पुलिस ने पकड़ा। घर से पांच लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244