search

यूपी के इस जिले में दिवाली से पहले खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, जांच के बाद 112 बोरी आटा सीज

deltin33 2025-10-11 05:06:48 views 1339
  



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के पर्व पर मिलावट खोरो पर शिकंजा कसने के लिए जिलाधिकारी एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जनपद में विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसमें दो दिनों में 15 नमूने भरे गए। जांच अभियान में आटा की पैकिंग पर संदेह होने पर 112 बोरी प्रति बोरी 50 केजी को सीज कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिसका बाजार मूल्य 1,71,858 रुपये है। अभियान का उद्देश्य आम जनता को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकना है।

शुक्रवार को मुहम्मदाबाद के शहनिंदा स्थित हीरा लाल गुप्ता के प्रतिष्ठान से बर्फी, भांवरकोल स्थित विनोद कुमार गुप्ता और अशोक गुप्ता के प्रतिष्ठानों से खोया का नमूना भरा गया। वहीं गुरुवार को सैदपुर व आसपास के प्रतिष्ठानों से गुलाब जामुन, छेना मिठाई, बर्फी व आटा का नमूना लिया गया।

इस दौरान वितरण हेतु ले जाया जा रहा आटा (विजय गोल्ड चक्की ब्रांड) 112 बोरी, प्रत्येक 50 किलोग्राम, जिसकी अनुमानित कीमत 1,71,858 रुपये है सीज किया गया। सभी नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त खाद्य-।। रमेशचंद्र पांडेय अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ ही खरीदें, ताकि पर्व पर किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।

जांच अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविंद प्रजापति, धनन्जय सिंह, विरेंद्र यादव और बिपिन कुमार गिरि शामिल रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131