search
 Forgot password?
 Register now
search

दो गोवंश की लड़ाई से दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पसरा सन्नाटा, यातायात बाधित

deltin33 2025-9-25 18:07:26 views 1245
  विकासनगर बाजार में दो गोवंश की भिड़त से दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पसरा सन्नाटा। साभार नागरिक





जागरण संवाददाता, विकासनगर। दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवंश का इस कदर राज है कि वाहन चालकों को निकलने में हर समय खतरा बना रहता है। बुधवार को नगर के मुख्य बाजार से गुजर रहे दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सांडों की लड़ाई के कारण सन्नाटा पसर गया। जो वाहन चालक जहां था, वहीं रूक गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुथमगुत्था होने के बाद सांड खुद ही हट गए, तब जाकर ट्रैफिक सुचारू रूप से चला।  दरअसल निराश्रित गोवंश के लिए पालिका प्रशासन अभी तक गोशाला निर्माण नहीं करा पाया है। जिस कारण हाईवे के साथ ही गलियों में निराश्रित गोवंश घूमते रहते हैं। जिनके कारण हादसे का खतरा भी बढ़ा हुआ है।  



बुधवार को दो गोवंश आपस में इस कदर भिड़े कि ट्रैफिक ही जाम हो गया। अपने आपको बचाने की जददोजहद शुरू हो गयी। जो जहां था, वहीं रूक गया। अफरा तफरी के माहौल में हादसे की आशंका और प्रबल हो गयी थी। खैर दोनों गोवंश लड़ाई के बाद खुद ही चले गए।  

लंबे समय से नागरिक नगर पालिका प्रशासन से गौशाला निर्माण की मांग कर रहे हैं। जहां पर निराश्रित गोवंश को आश्रय दिया जा सके, लेकिन पालिका की प्रस्तावित गौशाला अभी तक धरातल पर नहीं उतरी है। जिस कारण निराश्रित गोवंश सड़कों पर ही भटकना पड़ रहा है। ghaziabad-crime,Ghaziabad news,kidnapping case,sexual harassment case,POCSO Act,court verdict,crime news,Ghaziabad crime,child abduction,sexual assault,Indian Penal Code,Uttar Pradesh news



यह भी पढ़ें- Rishikesh Karnprayag Rail Project: आठ स्टेशनों के निर्माण को टेंडर जारी, 289.61 करोड़ लगेगी लागत

स्थानीय व्यवसायी अंकित अग्रवाल, भाकियू नेता केके गौतम, अरविंद शर्मा आदि का कहना है कि सड़क हादसे रोकने के लिए सबसे पहले निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला का निर्माण कराना चाहिए।  



उधर, नगर पालिका विकासनगर अध्यक्ष धीरज बाबी नौटियाल के अनुसार पालिका क्षेत्र में गौशाला निर्माण के लिए 78 लाख रुपये शासन से मंजूर हो चुके हैं। पुल नंबर दो शांतिधाम के पास पालिका की अपनी जमीन है, जिस पर गौशाला निर्माण कार्य कराया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467455

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com