search

अमृतसर बार्डर पर बीएसएफ ने की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में हेरोइन, आइस ड्रग और कारतूस बरामद किए

Chikheang 2025-10-11 13:06:23 views 1308
  

पंजाब बॉर्डर पर बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद।



जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब बॉर्डर पर तैनात सतर्क सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बीते 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग अभियानों में बड़ी मात्रा में हेरोइन, आइस ड्रग (मेथामफेटामिन) और कारतूस बरामद किए हैं।

अमृतसर सेक्टर में ड्रोन गतिविधि का संदेह होने पर बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव भैणी राजपूताना के पास खेतों से एक बड़ा पैकेट बरामद किया गया, जिसमें तीन छोटे प्लास्टिक डिब्बों में रखी आइस ड्रग (मेथामफेटामिन) की कुल मात्रा 3.049 किलोग्राम पाई गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीएसएफ ने अमृतसर बॉर्डर के गांव अटारी के पास मध्यरात्रि में एक और रणनीतिक तलाशी अभियान चलाया। इसमें जवानों ने तीन बड़े पैकेटों से कुल 15 छोटे पैकेट बरामद किए, जिनमें 7.985 किलोग्राम हेरोइन, 290 ग्राम अफीम और 34 पाकिस्तानी ऑर्डनेंस फैक्ट्री में बने जिंदा कारतूस शामिल थे।

बीएसएफ ने बताया कि इन दोनों अभियानों से यह साबित होता है कि पाकिस्तानी सीमा पार से नशा तस्करी का बार बार प्रयास कर रहा हे, लेकिन बीएसएफ नशा और आतंकी नेटवर्क को नाकाम करने में बल पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244