search
 Forgot password?
 Register now
search

मुंबई से वाराणसी पहुंचे विमान में बर्ड हीटिंग, एक घंटे जांच के बाद हुआ रवाना

LHC0088 2025-10-11 16:36:35 views 896
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मुंबई से वाराणसी पहुंचे आकासा एयर के विमान क्यूपी 1491 के शाम 7:20 बजे लैंडिंग के समय बर्ड हीटिंग हुई। विमान से कुछ टकराने का अंदेशा होने पर पायलट ने इसकी सूचना एटीसी को दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विमान एप्रन पर लैंड होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन एक घंटे तक इंजीनियरों ने विमान की जांच-परख की। इसमें किसी पक्षी का अवशेष नहीं मिला। लगभग एक घंटे जांच-पड़ताल के बाद विमान बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ।  

अकासा एयर का विमान क्यूपी 1491 मुंबई से वाराणसी शाम 7:20 बजे आता है। यही क्यूपी 1424 बनकर 7:55 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरता है। बर्ड हीट की संभावना के चलते विमान आधे घंटे की देरी से 8:30 बजे रवाना हुआ।

अकासा एयर के स्थानीय प्रबंधक राजेश राय ने बताया कि लैंडिंग के दौरान पायलट को बर्ड हीटिंग का एहसास हुआ था। इसके मद्देनजर विमान की जांच की गई। किसी पक्षी का कोई अवशेष नहीं मिला। आवश्यक कार्रवाई के बाद विमान बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155976

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com