search

मुर्शिदाबाद से तीन रोहिंग्या गिरफ्तार, कुछ साल पहले अवैध तरीके से हुए थे दाखिल

Chikheang 2025-10-12 06:36:41 views 1339
  

मुर्शिदाबाद से तीन रोहिंग्या गिरफ्तार (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाना क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे गांव से तीन रो¨हग्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों बीएसएफ जवानों की नजरों से बचकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके बांग्लादेश के रास्ते म्यांमार लौटने की फिराक में थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तीनों म्यांमार के निवासी हैं। पूछताछ में पता चला है कि वे कई साल पहले म्यांमार से बांग्लादेश आए थे। वहां से कुछ साल पहले फिर अवैध रूप से सीमा पारकर भारत में दाखिल हो गए थे और काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों में चले गए। तब से अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि वे बांग्लादेश के रास्ते वापस म्यांमार लौटने की फिराक में लालगोला थाना में छिपे हुए हैं। गुरुवार रात छापामारी कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश करने पर तीनों को 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया गया है। तीनों के साथ चार नाबालिग भी थे। नाबालिगों को एक सुधार गृह में भेज दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244