search
 Forgot password?
 Register now
search

प्रेमी ने नाबालिग को दिए 2000 रुपये, उसने नर्स पर फेंक दिया तेजाब, इस बात से हुआ था आगबबूला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

deltin33 2025-9-25 20:06:40 views 1235
  प्रेमी ने नाबालिग को दिए 2000 रुपये, उसने नर्स पर फेंक दिया तेजाब (प्रतीकात्मक फोटो)





जागरण संवाददाता, मेरठ। लोहियानगर आटो स्टैंड पर प्रेमी ने ही किशोर को दो हजार रुपये देकर नर्स पर तेजाब डलवाया था। नर्स प्रेमी के बजाय किसी और से बात करने लगी थी। इसी से क्षुब्ध होकर आरोपित ने यह कदम उठाया। बुधवार रात चेकिंग के दौरान आरोपित को चिंदौड़ी पुलिया पर रोक लिया। आरोपित ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में गोली आरोपित के पैर में लग गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  



लोहियानगर निवासी एक महिला निजी अस्पताल में नर्स है। उसका पति राज मिस्त्री है। दंपती के तीन बच्चे हैं। 40 वर्षीय महिला मंगलवार शाम 7.30 बजे घर से अस्पताल जा रही थी। लोहियानगर आटो स्टैंड पर एक किशोर ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया था। महिला दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर का पीछा किया।

कुछ दूरी पर किशोर लोहियानगर निवासी महेंद्र कुमार की बाइक पर सवार हो गया। पुलिस महेंद्र की तलाश में रात 11 बजे कांबिंग कर रही थी। तभी चिंदौड़ी पुलिया पर चेकिंग के दौरान एएसपी अंतरिक्ष जैन की टीम ने रोक लिया। भागते हुए महेंद्र ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से महेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

varanasi-city-bollywood,Varanasi News,Varanasi Latest News,Varanasi News in Hindi,Varanasi Samachar,Varanasi News,Varanasi Latest News,Varanasi News in Hindi,Varanasi Samachar,Satyajit Ray Aparajito,Bollywood Varanasi Connection,Varanasi Film Shooting,Bhojpuri Cinema Varanasi, Varanasi top news, ,Uttar Pradesh news
अस्पताल में भी महिला को देखने गया था आरोपित

एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि छह साल पहले महिला परिवार के संग उनके मकान में किराये पर रहती थी। तभी से दोनों में प्रेम हो गया था। तीन माह से महिला ने महेंद्र के बजाय किसी अन्य युवक से बातचीत शुरू कर दी थी। तभी उसने दो हजार रुपये में किशोर को तेजाब डालने के लिए सुपारी दी।

यह भी पढ़ें- खून से लथपथ बेटी को बाहों में लेकर खूब रोई मां, सेना के वाहन से कुचलकर हुई छात्रा की मौत



महिला की रेकी कराई

सोमवार को किशोर को बाइक पर साथ लेकर महिला की रेकी कराई। मंगलवार को किशोर पहले से ही लोहियानगर आटो स्टैंड पर खड़ा हो गया था। महिला के पहुंचने पर तेजाब डालकर भाग गया। कुछ दूर खड़ा महेंद्र उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। घटना के दौरान किशोर का हाथ भी जल गया था। महेंद्र ने उसे भी हापुड़ रोड पर उपचार दिलाया। घटना के बाद महिला को देखने अस्पताल भी पहुंचा था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467470

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com