search
 Forgot password?
 Register now
search

विकसित प्रदेश का विजन डाक्यूमेंट तैयार करने को नागरिकों से लिए सुझाव, महिला सशक्तिकरण पर जोर

LHC0088 2025-10-12 21:36:42 views 1264
  



जागरण संवाददाता, लखीमपुर। विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने को लेकर नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तह नागरिकों के बहुमूल्य सुझाव भी प्राप्त किए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महाभियान विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी महापर्व के अंतर्गत नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पालिका के समस्त सम्मानित सभासदों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की सहभागिता से सुझाव एकत्र किये गए।

अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने महिला सशक्तीकरण के प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए नगर पालिका परिषद में मुख्यमन्त्री के इस विजन को धरातल पर लाने का पूरा प्रयास करने की बात कही। अध्यक्ष प्रतिनिधि वरूण गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल अत्यंत उत्कृष्ट है।

भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष के प्रयासों से पलिया नगर विजन 2047 को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भाजपा सरकार प्रदेश की आधारभूत संरचना को दृढ़ करने हेतु संकल्पित है।

कार्यक्रम में पालिका लिपिक विजेन्द्र कुमार ने इस विजन की थीम पर चर्चा की और लिपिक ज्योति मिश्रा ने उपस्थित महिला जनसमूह से उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए अनुरोध किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा विस्तार से जनमानस के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस दौरान पालिका सभासद सावित्री देवी, संगीता देवी, पूजा गुप्ता, रूखसाना, अब्दुल खालिक, रहीश अहमद, गौरव गुप्ता, सिराज रसूल, रामासरे, अनूप मिश्रा, प्रदीप मैनरो, सुरेश गुप्ता, सतीश अग्रवाल, अर्चना अवस्थी, दीपक तलवार जसविन्दर कौर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकुर सिंह ने किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156003

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com