search

बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, 14 साल पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

Chikheang 2025-10-12 22:37:02 views 1315
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना था कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली निवासी मुन्नी देवी (29) पत्नी हुकुम सिंह की शनिवार रात करीब 11 बजे हालत बिगड़ी। स्वजन उसे नगर के एक एक निजी अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बाहर ले जाने को कहा। इसके बाद स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी आ गए। बिसौली थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी मृतका के पिता धीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी।

मृतका के चार छोटे-छोटे बेटे हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244