search
 Forgot password?
 Register now
search

बाढ़ से बचाया गया हाथी का बच्चा, लेकिन मां ने अपनाने से कर दिया इनकार; देखिए फिर क्या हुआ...

LHC0088 2025-10-13 00:37:31 views 1256
  

भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया वीडियो (फोटो: स्क्रीनग्रैब)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक हाथी के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बच्चे को बाढ़ से बचाया गया था। यह हाथी का बच्चा महज 15 दिन का है। वन अधिकारियों ने रेस्क्यू के बाद जब हाथी के बच्चे को उसकी मां से मिलाने की कोशिश की गई, तो उसने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया 29 सेकेंड की इस क्लिप में हाथी के बच्चे को पिकअप ट्रक से उतारा जा रहा है। इस बच्चे को उसकी मां द्वारा ठुकराए जाने के बाद उसके नए घर में शिफ्ट किया गया है।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, \“हाल ही में एक अन्य जिले में आई बाढ़ के दौरान नदी से 15 दिन के एक हाथी के बच्चे को बचाया गया। उसकी मां से मिलाने के असफल प्रयासों के बाद अंतिम उपाय के रूप में वह हमारे एक पिलखाना में विशेषज्ञों की देखरेख में है।\“

  


A 15-day-old elephant calf rescued from the River during recent flood in another district.

After failed reunion attempts with her mother, as a last resort, she’s under expert care at one of our Pilkhana.

Healthy, active, and responding well. Such small kid. pic.twitter.com/EgpcggMP7j — Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) October 11, 2025


उन्होंने लिखा कि यह बच्चा बेहद स्वस्थ है और पूरी तरह से सक्रिय है। उन्होंने कहा कि वह अच्छा रिस्पॉन्स दे रहा है। इस वीडियो को अब तक 47 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने हाथी के बच्चे की जान बचाने के लिए वन अधिकारियों की प्रतिबद्धता की सराहना की। कई लोगों को उस पर तरस भी आया।

एक यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, \“एक और जान बचाने के लिए टीम को सलाम।\“ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, \“इस उम्र में मां से दूर रहना इस बच्चे के लिए काफी कठिन होगा। आपकी टीम की देखरेख में वह इससे उबर तो जाएगा, लेकिन उसका जख्म हमेशा के लिए रह जाएगा\“

यह भी पढ़ें: जब मस्ती करने नदी में उतर गया हाथी, देखने के ल‍िए लग गई लोगों की भीड़
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156024

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com