search

लखनऊ से रायबरेली आ रही रोडवेज बस बछरावां के पास खराब, फिर यात्रियों को कैसे भेजा गया?

Chikheang 2025-10-13 01:06:29 views 1260
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रायबरेली। शनिवार शाम लखनऊ से रायबरेली आ रही परिवहन निगम डिपो की एक बस तकनीकी खराबी के चलते बछरावां कस्बे के पास अचानक बंद हो गई। बस सवार यात्री कर्मचन्द्र का कहना है कि बस में तकरीबन 25 यात्री सवार थे, जिन्हें काफी देर तक सड़क किनारे परेशान होना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाद में विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरी बस भेजी गई, जिससे सभी यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं, खराब बस को रविवार सुबह डिपो की वर्कशॉप में लाया गया, जहां तकनीकी जांच की जा रही है। इस घटना से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि बस में कैसे खराबी आई है जिसको लेकर डिपो स्तर के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244