search

सुलतानपुर में मिलावट को लेकर प्रशासन अलर्ट, इन खाद्य सामग्रियों को कराया नष्ट

deltin33 2025-10-13 01:37:22 views 1324
  

खाद्य, सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने नष्ट किया लाखों का खाद्य पदार्थ।



संवाद सूत्र, भदैंया (सुलतानपुर)। खाद्य, सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दीपावली आते ही सक्रिय हो गया है। दुकानों पर छापा मारकर नकली खोवा व मिठाई बेसन पर जब्तीकरण की कार्यवायी में जुटा है। शनिवार की शाम अयोध्या मंडल के सहायक आयुक्त खाद्य वीके सिंह के नेतृत्व में लंभुआ के कामतागंज बाजार में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर आठ वस्तुओं के नमूने लिए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक मिठाई की दुकान पर खराब पाए जाने पर नौ किलोग्राम काजू नष्ट कराया गया। इसके अलावा 17 किलोग्राम बर्फी, 20 किलोग्राम कलाकंद, 32 किलोग्राम डोडा बर्फी, 49 किलोग्राम छेना मिठाई व 118 किलोग्राम गाय का दूध नष्ट कराया गया।

वहीं, शहर में छापे के दौरान 256.48 क्विंटल चना की दाल व 49.8 क्विंटल बेसन खराब पाए जाने पर जब्त किया गया है। इसकी कीमत लाखों में है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अजीत कुमार ने बताया कि त्योहारों तक अभियान जारी रहेगा।
ऑर्डर लेकर रात में पहुंच रही नकली मिठाई

कानपुर से बनाई गयी नकली मिठाइयां दीपावली से तीन दिन पहले हनुमानगंज, दोमुहा, कामतागंज, लंभुआ, धरौली, कंधॢईपुर बाजारों की दुकानो पर आर्डर लेकर रात व भोर में चार पहिया वाहन पर लादकर भेजी जाती है। सौ से डेढ सौ रूपये किलो की नकली खोया व केमिकल से बनी मिठाई इन्ही दुकानो पर तीन से चार सौ रूपये किलो बिकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131