search

Delhi Crime: उत्तम नगर में डॉक्टर के क्लिनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो नाकाबपोश बदमाश कैमरे में कैद

deltin33 2025-10-13 06:07:44 views 1309
  

उत्तम नगर में क्लीनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग।



जागरण संवाददता, पश्चिमी दिल्ली। उत्तम नगर थाना क्षेत्र में एक डाक्टर के क्लीनिक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दो नकाबपोश बदमाश गोली चलाते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित डाक्टर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस फुटेज के आधार पर गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

जिस क्लीनिक पर गोली चलाई गई है, वह हस्तसाल में है। उत्तम नगर थाने में 10 अक्तूबर को दर्ज प्राथमिकी में डॉक्टर ने बताया कि घटना सात अक्तूबर की है। छह अक्तूबर को काम खत्म करने के बाद वह क्लीनिक बंद कर उसी परिसर में बने कमरे में सो गए। अगले दिन सुबह नींद खुलने पर उन्होंने क्लीनिक में कुछ कांच के टूकड़े पड़े हुए देखे। दरवाजे पर लगे शीशे में एक छेद था। साथ ही शटर पर भी एक छेद था। फायरिंग की आशंका को देखते हुए उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद साक्ष्य हासिल किए। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पुलिस ने देखा कि नकाबपोश दो बदमाश बाइक से आए और जान बूझकर क्लीनिक को निशाना कर गोली चलाई। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश भाग गए। पुलिस ने पीड़ित डाक्टर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि डाक्टर को डराने के लिए बदमाशों ने गोली चलाई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131