search

वाई पूरन कुमार केस में न्याय की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च, कांग्रेस ने कहा- दोषियों पर कार्रवाई हो

cy520520 2025-10-13 11:06:10 views 1294
  

वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा युवा कांग्रेस ने रविवार को कैंडल मार्च निकालकर भाजपा सरकार में दलितों पर हो रहे लगातार अत्याचार और वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग की। मार्च का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने किया। कैंडल मार्च सेक्टर-16, सर्किट हाउस से शुरू होकर मुख्य सड़कों से होकर गुजरा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निशित कटारिया ने कहा कि वाई पूरन कुमार का मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब एक वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा और न्याय पर प्रश्न उठता है। दलित समुदाय लगातार उत्पीड़न और भेदभाव का सामना कर रहा है। सरकार को चाहिए कि इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।

कैंडल मार्च में फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक, हरियाणा युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम पराग,जिलाध्यक्ष विकास दायमा,प्रदीप सैन,गौरव चौधरी ने यह संदेश दिया कि दलित समुदाय और न्यायप्रिय नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हरियाणा युवा कांग्रेस इसके लिए लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725