search

नेपाल की जेल से भागी संदिग्ध पाकिस्तीनी महिला गिरफ्तार, जांच में जुटी त्रिपुरा पुलिस

deltin33 2025-10-13 14:35:58 views 1280
  

नेपाल की जेल से भागी संदिग्ध पाकिस्तीनी महिला (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण त्रिपुरा से एक 65 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बार में शक है कि वो पाकिस्तानी नागरिक है और नेपाल की जेल तोड़कर भारत में घुसी है। महिला पर मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल होने का संदेह है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सबरूम के पुलिस अधिकारी नित्यानंद सरकार ने बताया कि महिला, जिसने अपना नाम लुई निगहत अख्तर बानो बताया। उसे सबरूम रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस थाने को सौंप दिया।

उन्होंने कहा कहा, “संदेह है कि वह सीमा पार करके बांग्लादेश जाने के इरादे से आई थी। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों और इरादों के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए उससे पूछताछ कर रही हैं।“
नेपाल की जेल से भागी संदिग्ध पाकिस्तीनी महिला

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि महिला नेपाल की एक जेल से भागी थी और उसके पाकिस्तानी संबंध हो सकते हैं, हालांकि उसकी नागरिकता की पुष्टि होना अभी बाकी है। उसकी पहचान और बैक ग्राउंड की पुष्टि के लिए आगे की पूछताछ जारी है।
नेपाल पुलिस ने ब्राउन शुगर ले जाने के आरोप में किया था गिरफ्तार

बोनो कथित तौर पर पाकिस्तान के शेखपुरा निवासी मोहम्मद गोलाफ फराज नामक व्यक्ति की पत्नी है। वह 12 साल पहले पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए नेपाल में दाखिल हुई और नशीले पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी। 2014 में, उसे नेपाल पुलिस ने 1 किलो ब्राउन शुगर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था और बाद में उसे 15 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के दौरान जेल से भागी महिला

वह पिछले महीने तक काठमांडू जेल में अपनी सजा काट रही थी। सितंबर 2025 में, हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच नेपाल भर में बड़े पैमाने पर जेल से कैदियों को भागने की घटनाएं हुईं, जिसके कारण देश भर में 13,000 से ज्यादा कैदी भाग गए। बाद में उनमें से कई को भारत भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की याचिका के साथ एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Honey Trap: महिला बोली- मेरठ से हूं और अकेली रहती हूं... इस तरह हनी ट्रैप में फंसा यूपी का दारोगा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131