search

कैथल में रोजगार तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ITI में 15 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन

Chikheang 2025-10-13 23:07:05 views 1262
  

15 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला  



जागरण संवाददाता, कैथल। जिला रोजगार अधिकारी ममता ने बताया कि जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस रोजगार मेले में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पुखराज हेल्थ केयर, एलआइसी जीवन बीमा व आईटीआई से संबंधित प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का चयन करेंगी। योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट व आईटीआई के इच्छुक प्रार्थी नौकरियों के पंजीकरण के लिए इस रोजगार मेले में आईटीआई की विभिन्न ट्रेड जैसे वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फिटर, मैकेनिक, सेल्स आफिसर, वैलनेस एडवाइजरी, सेल्स कंसलटेंट आदि पदों के लिए भाग ले सकते हैं। इस मेले का आयोजन कई विभागों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो अच्छे रोजगार की तलाश में है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244