search

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शेरघाटी, इमामगंज, और बाराचट्टी में नामांकन शून्य, शेरघाटी में 4 और इमामगंज में दो एन आर कटा

cy520520 2025-10-14 00:38:03 views 1291
  



संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। शेरघाटी अनुमंडल परिसर में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। लेकिन नामांकन एक भी नहीं हो सका है। निर्वाची पदाधिकारी सह एस डी ओ मनीष कुमार ने बताया कि शेरघाटी में 4 नाजिर रसीद कटी है। शेरघाटी अनुमंडल के इमामगंज, बाराचट्टी और शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के नामांकन के लिए आयोग के निर्देश के आलोक में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शेरघाटी अनुमंडल परिसर में नामांकन प्रक्रिया 13 अक्तूबर से शुरू होकर 20 अक्तूबर तक चलेगी, जिसमें राजपत्रित अवकाश और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



शेरघाटी अनुमंडल परिसर में शेरघाटी, इमामगंज और बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन स्वीकार किया जाएगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 अक्तूबर को की जाएगी, जबकि मतदान 11 नवंबर को होगा और 14 नवंबर को परिणामों की घोषणा की जाएगी।


सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परिसर में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट्स लगाए गए हैं ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे।

नामांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहनों के प्रवेश की अनुमति होगी, और प्रत्याशी सहित कुल पांच व्यक्तियों को ही आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) के कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।


सीसीटीवी निगरानी और अन्य व्यवस्थाएं


नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और परिसर में सीसीटीवी कैमरे व सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली भी लगाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम तैनात रहेगी।

इसके अतिरिक्त, नियंत्रण कक्ष और हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है ताकि उम्मीदवारों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाराचट्टी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका कौशिक ने बताया कि अभी एक भी नाजिर रसीद नहीं कटी है। नामांकन शून्य है। इसी प्रकार इमामगंज के निर्वाची पदाधिकारी रवि शंकर शर्मा ने बताया कि नामांकन शून्य है। लेकिन दो नाजिर रसीद काटी गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725