search
 Forgot password?
 Register now
search

डांस करते हुए महिला को आया हार्ट अटैक, चेहरे के बल गिरते ही दम तोड़ा...सामने आया वीडियो

LHC0088 2025-10-14 01:47:27 views 1188
किसी ने सही ही कहा है कि मौत पर किसी का बस नहीं। ये जब भी आती है ऐसे आती है जिसकी कभी किसी ने उम्मीद नहीं की होती। यह बात इस वीडियो से सही साबित होती है। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि एक इंसान की मौत कैसे चली आई। बता दें कि, पंजाब के बरनाला जिले में शुक्रवार, 10 अक्टूबर को करवा चौथ के जश्न के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। 59 वर्षीय आशा रानी नाम की महिला नाचते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई।



डांस करते हुए फ्लोर पर गिरी महिला



जानकारी के मुताबिक, आशा रानी अपने पड़ोसी के घर करवा चौथ का उत्सव मनाने गई थीं, जहां यह घटना हुई। आशा रानी अपने पति तरसेम लाल और पोती के साथ करवा चौथ के उत्सव में शामिल होने गई थीं।  उस समय तक चांद नहीं निकला था, इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं पंजाबी गानों पर नाच रही थीं। पीली साड़ी पहने रानी भी उनके साथ नृत्य करने लगीं, लेकिन अचानक बीच नृत्य के दौरान ही गिर पड़ीं।



A woman collapsed while dancing and died just before breaking the fast on Karva Chauth in a small town of #Punjab@timesofindiapic.twitter.com/Gop2Eepns4 — Neel Kamal (@NeelkamalTOI) October 13, 2025





संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/aditi-parthe-who-has-never-seen-an-airplane-will-now-fly-for-nasa-article-2219937.html]Aditi Parthe: जिसने कभी देखा नहीं हवाई जहाज, वो अब भरेगी नासा के लिए उड़ान
अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 6:15 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-mahagathbandhan-seat-sharing-dispute-reached-delhi-rjd-tejashwi-yadav-meets-with-congress-leaders-article-2219822.html]Bihar Polls 2025: \“महागठबंधन\“ में सीट शेयरिंग का विवाद बिहार से दिल्ली पहुंचा! तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात
अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 6:02 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-nda-faces-differences-over-seat-sharing-rlm-upendra-kushwaha-displeasure-in-a-poetic-manner-article-2219639.html]Bihar Election 2025: \“आज बादलों ने फिर साजिश की...\“; बिहार NDA में सीट बंटवारे पर मतभेद! उपेंद्र कुशवाहा ने शायराना अंदाज में जताई नाराजगी
अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 4:55 PM





करवाचौथ के दिन हुआ हादसा

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आशा रानी को अचानक ज़मीन पर गिरते और आसपास मौजूद लोगों को उनकी मदद के लिए भागते हुए देखा जा सकता है। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि आशा रानी का परिवार इलाके में सामाजिक कामों से जुड़ा हुआ है। करवा चौथ का यह त्योहार पूरे देश में, खासकर उत्तर भारत में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चाँद निकलने तक व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखकर पूजा करती हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com