search

CM नायब सैनी को मिला शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार, गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

Chikheang 2025-10-14 02:36:53 views 1269
  

CM नायब सैनी को मिला शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन की ओर से सोमवार को प्रतिष्ठित “शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। प्रेरणादायी नेतृत्व, सामाजिक सौहार्द के प्रति प्रतिबद्धता और हरियाणा के सिख समुदाय के कल्याण के लिए किए गए सतत प्रयासों की सराहना स्वरूप नायब को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टैगोर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा. इकबाल सिंह लालपुरा द्वारा लिखित हिंदी पुस्तक “तिलक जंजू का राखा“ का विमोचन भी किया। यह पुस्तक सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के जीवन, यात्राओं और अद्वितीय सर्वोच्च बलिदान का गहन शोधपूर्ण वृत्तांत है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु तेग बहादुर ने मानवता की रक्षा और धर्म की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए।

हरियाणा की पावन धरा से सभी सिख गुरुओं का गहरा संबंध रहा है। जहां-जहां वे पधारे, ऐसे 30 से अधिक स्थानों पर उनकी याद में गुरुघर स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार सेवा भाव से सर्वसमाज के कल्याण के कार्य कर रही है। हरियाणा में गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व और गुरु गोबिंद सिंह का 350वां प्रकाश पर्व भव्य तरीके से मनाया गया। दिसंबर 2022 में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की स्थापना की गई।

सिरसा स्थित गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब को 27 जून 2024 को 70 कनाल भूमि स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया और इसे गुरुद्वारा साहिब को दे दिया गया। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर सिंह के नाम पर रखा गया है। असंध के कालेज का नाम बाबा फतेह सिंह के नाम पर रखा गया है। लखनौर साहिब में माता गुजरी के नाम से वीएलडीए कालेज स्थापित किया गया है। ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ शुरू की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244