search
 Forgot password?
 Register now
search

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जदयू ने शुरू किया सिंबल वितरण, कई प्रमुख उम्मीदवारों को मिला सिंबल

cy520520 2025-10-14 02:43:36 views 1306
  



राज्य ब्यूरो,पटना। जदयू ने अपनी पूर्व से तय सीटों के उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। जदयू से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दो मंत्रियों सहित सात प्रत्याशियों को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में सिंबल दिया गया। उन्हें क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मोकामा से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके अनंत सिंह के प्रतिनिधि भी सिंबल लेने सीएम हाउस पहुंचे। झाझा से दामोदर रावत भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्हें भी सिंबल दिए जाने की सूचना है।


जिन पांच प्रत्याशियों को जदयू द्वारा सिंबल दिए जाने की खबर है उनमें दो वर्तमान मंत्री तथा दो पूर्व मंत्री शामिल हैं। दो वर्तमान मंत्रियों में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को भोरे (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से तथा मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा को सोनवर्षा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से शामिल हैं।

इसी तरह दो पूर्व मंत्रियों में पहला नाम राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से संतोष कुमार निराला का है। पिछली बार वह चुनाव हार गए थे। मुख्यमंत्री जब हाल ही में बक्सर की यात्रा पर थे तब उनके नाम की मुहर मंच से ही लगी थी।

जिस दूसरे पूर्न मंत्री को जदयू का सिंबल मिला है उसमें जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से शैलेश कुमार का नाम शामिल है। वहीं वैशाली विधानसभा क्षेत्र से 2020 का चुनाव जीते सिद्धार्थ पटेल को भी नीतीश कुमार के समक्ष सोमवार को सिंबल दिए जाने की खबर है।

  
प्रमुख उम्मीदवार जिन्हें मिला सिंबल

  • 1. भोरे (सुरक्षित): शिक्षा मंत्री सुनील कुमार  
  • 2. सोनवर्षा (सुरक्षित): मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा  
  • 3. राजपुर (सुरक्षित): पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला
  • 4. जमालपुर: पूर्व मंत्री शैलेश कुमार
  • 5. वैशाली: सिद्धार्थ पटेल  
  • 6. मोकामा: अनंत सिंह  
  • 7. झाझा: दामोदर रावत  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com