search
 Forgot password?
 Register now
search

BJP JDU Seats: औरंगाबाद, गोह से भाजपा और रफीगंज, नबीनगर से जदयू लड़ेगी चुनाव; चिराग के खाते में ओबरा

cy520520 2025-10-14 03:36:44 views 1281
  

दिपील जायसवाल, नीतीश कुमार और चिराग पासवान।



जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे का मामला अब स्पष्ट हो गया है। प्रत्याशियों की घोषणा की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, हालांकि अभी तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावित नामों की चर्चा तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को जिले में एक भी सीट नहीं मिली है। भाजपा औरंगाबाद एवं गोह से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पार्टी के सूत्रों के अनुसार, औरंगाबाद से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के पुत्र त्रिविक्रम नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाने का इशारा मिल चुका है। हालांकि, नाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। इस सीट पर भाजपा के अन्य दावेदारों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजन सिंह, जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह और कुंडा गांव निवासी अनिल सिंह शामिल हैं।

तीन दिनों से इन नामों की चर्चा हो रही थी, लेकिन अंतिम निर्णय त्रिविक्रम के पक्ष में लिया गया है। गोह विधानसभा क्षेत्र से चर्चा है कि रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

यहां भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा भी एक मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। ओबरा सीट पहले से लोजपा रामविलास के खाते में है, जहां से पिछले विधानसभा चुनाव में उपविजेता रहे डॉ. प्रकाश चंद्रा उम्मीदवार होंगे।

नबीनगर विधानसभा क्षेत्र जदयू के खाते में है। यहां से सांसद लवली आनंद के पुत्र चेतन आनंद के चुनाव लड़ने की चर्चा है, और कहा जा रहा है कि उनका टिकट जदयू से फाइनल है। रफीगंज में भी जदयू से प्रमोद सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना है, जबकि पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह भी इस सीट के लिए दावेदार हैं।

कुटुंबा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र हम के कोटे में गया है, जहां प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन हैं। इस सीट पर अभी किसी उम्मीदवार का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन एक-दो दिनों में सभी दलों से टिकट की घोषणा होने की उम्मीद है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजग के किसी भी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली थी।
चार सीट पर राजद व दो पर कांग्रेस का कब्जा

राजद और कांग्रेस का भी इस चुनाव में महत्वपूर्ण स्थान है। औरंगाबाद में चार सीटों पर राजद के विधायक हैं, जिनमें गोह से भीम यादव, ओबरा से ऋषि कुमार, नबीनगर से विजय कुमार सिंह उर्फ डबलू और रफीगंज से मो. नेहालुद्दीन शामिल हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, इन चारों सीटों पर टिकट फाइनल हो चुके हैं और उम्मीदवार बदलने की संभावना कम है।

कुटुंबा सुरक्षित विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार उम्मीदवार होंगे, जो यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। औरंगाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह को इस बार मौका दिया जाएगा, लेकिन उनकी सीट अभी फाइनल नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि इस सीट पर एक अन्य नेता की नजर है, जिसके कारण निर्णय लंबित है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com