search

Uttarakhand: त्योहारों पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, परिवहन निगम इस मार्ग चलाएगा अतिरिक्त बसें

LHC0088 2025-10-14 03:36:58 views 1307
  

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक रूट चार्ट तैयार।  



संवाद सहयोगी, रुड़की। दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली सहित लोकल मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि त्योहारी भीड़ के बीच यात्रियों को परेशानी न हो।

रुड़की रोडवेज डिपो प्रशासन ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है और बसों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्टेशन अधीक्षक अमिता सैनी ने बताया कि फिलहाल दिल्ली के लिए कुल 20 बसें संचालित हैं, जिनमें 16 अनुबंधित और 4 निगम की बसें शामिल हैं। त्योहारों के दौरान जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उसी अनुसार रोस्टर के हिसाब से बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि दिल्ली मार्ग पर 24 बसें चलाने की तैयारी है। इसके साथ ही हरिद्वार, देहरादून और अन्य लोकल मार्गों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को प्रतीक्षा और भीड़भाड़ की स्थिति का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।

बसों की तकनीकी जांच, समयपालन और अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जा रही है। दीपावली के अवसर पर चालक एवं परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि भत्ता दिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126