search

किशोर की मौत के मामले में झोलाछाप के खिलाफ FIR, गलत इंजेक्शन लगाने से चली गई थी जान

LHC0088 2025-10-14 03:07:01 views 1286
  



जागरण संवाददाता, आनंदनगर। किशोर को गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने से उसकी मृत्यु के आरोप में पुरंदरपुर पुलिस ने गुलाब चौराहा स्थित झोलाछाप अशोक कुमार गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रवाल की मौजूदगी में शव को मिट्टी खोदकर बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


पुरंदरपुर थाना अंतर्गत शाहपुर जंगल निवासी भीमसेन ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि आठ अक्टूबर की शाम लगभग पांच बजे उनके लड़के महेंद्र की तबीयत खराब हो गई। उपचार कराने के लिए बच्चे को गुलाब चौराहा पर स्थित एक चिकित्सक अशोक कुमार गुप्ता निवासी ग्राम बहादुरगढ़ भैंसहिया थाना फरेंदा के पास ले जाया गया। उसके बाद उन्होंने इंजेक्शन लगाया गया।

इंजेक्शन लगते ही महेंद्र की तबीयत और खराब हो गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी बनकटी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से चिकित्सकों ने महेंद्र को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। किंतु रास्ते में ले जाते समय रात लगभग 12 बजे उसकी मृत्यु हो गई। नौ अक्टूबर को शाहपुर जंगल में उसका शव मिट्टी के नीचे ढककर अंतिम संस्कार किया गया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन हरकत में आ गया।

पुरंदरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि मामले में आरोपित झोलाछाप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है। किशोर के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126