search
 Forgot password?
 Register now
search

फरीदाबाद में छठ महोत्सव की धूम, 25 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ चार दिवसीय उत्सव होगा शुरू

LHC0088 2025-10-14 10:06:53 views 1089
  

फरीदाबाद में छठ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में चार दिवसीय छठ महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य छठ घाटों को संवारने के काम में लग गए हैं। जिले में सात लाख से अधिक पूर्वांचल के लोग रहते हैं और दर्जनों संस्थाएं सामूहिक रूप से छठ महोत्सव का आयोजन करती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

25 अक्टूबर से नहाय खाय से चार दिवसीय छठ की शुरुआत होगी। इससे पहले ही छठ घाटों को संवारने के साथ पानी भरा जाएगा। नहाय खाय से ही पूर्वांचल के मूल निवासी व्रत का संकल्प लेते हैं। अब तो पूर्वांचल के मूल निवासियों के साथ बहुत से स्थानीय लोग भी छठ पूजा में हिस्सा लेते हैं और व्रत रखते हैं। कई लोग ढोलों के साथ छठ पूजा करने को घाटों तक पहुंचते हैं।

छठ महोत्सव शुरू होने से पहले ही जगह-जगह छठ पूजन सामग्री के बाजार लगते हैं। एनआइटी, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और तिगांव में छठ की धूम रहती है। पूर्वांचल के मूल निवासियों में छठ को लेकर खासा उत्साह रहता है। बहुत से घरों में महिलाएं खरना बनाने को मिट्टी का चूल्हा तैयार करती हैं। इस दौरान साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है। सामाजिक संस्थाएं भी सक्रिय हो जाती हैं। पूर्वी सेवा समिति ने छठ की तैयारी शुरू कर दी है। एसजीएम नगर बौद्ध विहार पार्क के छठ घाट को संवारा जाने लगा है।  


हमने छठ घाट की सफाई शुरू कर दी है। 27 अक्टूबर संध्या अर्घ्य वाले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पार्क में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। समिति के सदस्यों ने छठ घाट को संवारने का काम शुरू कर दिया है। - सुनील सिंह, अध्यक्ष, पूर्वी सेवा समिति

संस्था की ओर से आयोजित छठ महोत्सव में पूर्वांचल के कलाकारों काे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। छठ महोत्सव की सफलता के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। - रघुवर दयाल, अध्यक्ष, भोजपुरी अवधी समाज

चार दिवसीय छठ महोत्सव

-25 अक्टूबर, नहाय खाय
-26 अक्टूबर, खरना
-27 अक्टूबर, संध्या अर्घ्य
-28 अक्टूबर, छह का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com