search

भरतकुंड महोत्सव में 18 राज्यों के परिधानों पर आधारित फैशन शो हुआ, कवि सम्मेलन ने बांधा समां

Chikheang 2025-10-14 12:06:41 views 1273
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। योगिराज भरत की तपोभूमि पर भरतकुंड महोत्सव का आयोजन चल रहा है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। छठे दिन दोपहर तीन बजे आरंभ हुए सुर साधना संगीत प्रतियोगिता का सेमीफाइनल कराया गया। इसमें दूर-दूर से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने गायन और नृत्य की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम पांच बजे डायरेक्टर अंतरिक्ष श्रीवास्तव की देखरेख में क्रिएटर अवार्ड शो तथा पारंपरिक परिधानों का फैशन शो आयोजित किया गया। फैशन शो के माध्यम से बालिकाओं ने 18 राज्यों के परिधानों पर आधारित फैशन शो की प्रस्तुति की। इससे पहले पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भरत जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महोत्सव के अध्यक्ष डा. अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि फैशन शो का मुख्य उद्देश्य लोगों को राष्ट्र की संस्कृति से परिचित कराना है। यह शो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा तथा सर्वाधिक पसंद किया गया। कर्नाटक से पहुंची शैलजा की टीम ने राम तांडव प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

लोक गायिका प्रकृति यादव के भक्ति गीतों पर उपस्थित जनसमूह भगवान राम तथा भरत के जयकारे लगाने लगा। शाम को आठ बजे लखीमपुर खीरी के कवि ज्ञान प्रकाश आकुल तथा प्रसिद्ध हास्य कवि बाराबंकी के विकास बौखल की कविताओं और छंदों के बीच तालियों से पंडाल गूंजता रहा।

वहीं देवरिया की कवयित्री गुंजा गुप्ता गुनगुन, अवध की जानी-मानी कवयित्री अर्चना द्विवेदी, अंबेडकरनगर के अजय उपाध्याय विभोर, अयोध्या के संतोष सिंह, अंबरीशचंद्र पांडेय तथा प्रयागराज से आए बिहारीलाल अंबर ने अपनी रचनायें प्रस्तुत कीं। वहीं कौशांबी के संतोष कुमार की नौटंकी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही।

आयोजक मंडल ने अतिथि भाजपा नेता अभय सिंह, डा मंजूषा पांडेय, जितेंद्र दुबे मिंटू का मुख्य व्यवस्थापक रामकृष्ण पांडेय, डा. अंजनी पांडेय, राकेश तिवारी, डिंपल तिवारी तथा योगेश मिश्र ने माल्यार्पण कर व अंग वर्ष प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर केसी पांडेय, अनुपम पांडेय, बृजेंद्र दुबे, डा. विजय शंकर मौर्य, रीता तिवारी, प्रियंका शर्मा, पूनम वर्मा, स्वर्णलता शुक्ला, रचना श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244