search
 Forgot password?
 Register now
search

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद शिवहर से नहीं नवीनगर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

LHC0088 2025-10-14 17:07:41 views 1260
  



राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद अब औरंगाबाद जिले के नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जदयू ने उन्हें वहां से उम्मीदवार बनाया है।2020 में वे राजद उम्मीदवार की हैसियत से शिवहर विधानसभा से चुनाव जीते थे। 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विधानसभा में पेश विश्वासमत के प्रस्ताव के पक्ष में उन्होंने मतदान किया। इसी एवज में उन्हें जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहले चर्चा थी कि आनंद मोहन के छोटे पुत्र अंशुमान नवीनगर से चुनाव लड़ेंगे। उन्हें भाजपा से उम्मीदवार बनाने की चर्चा थी। लेकिन, जदयू ने भाजपा के लिए नवीनगर सीट छोड़ने से इंकार कर दिया। नवीनगर जदयू के कोटे में है।

  
क्यों गए नवीनगर


चेतन आनंद शिवहर से राजद टिकट पर जीते थे। लेकिन, पाला बदल कर सत्तारूढ़ दल में आने के कारण शिवहर में उनके प्रति भारी नाराजगी है। उन पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का भी आरोप है। जदयू उनके लिए सुरक्षित सीट की तलाश में था। नवीनगर को उपयुक्त माना गया। जदयू के कई स्तर के सर्वेक्षण में बताया गया था कि शिवहर में चेतन आनंद की जीत मुश्किल हो सकती है।

टिकट देने से पहले चेतन आनंद को भी यह जानकारी दे दी गई थी कि नवीनगर उनके लिए अधिक सुरक्षित है। 1996 में नवीनगर विधानसभा का उप चुनाव हुआ था। उस समय लवली आनंद चुनाव जीती थी। वह बिहार पीपुल्स पार्टी की उम्मीदवार थीं। इस समय लवली शिवहर से जदयू की सांसद हैं। 2020 में जदयू टिकट पर वीरेंद्र कुमार सिंह नवीनगगर से चुनाव लड़े थे। राजद के विजय कुमार सिंह ने उन्हें 20 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

अंशुमान के लिए अलग क्षेत्र की खोज


चेतन आनंद की नवीनगर से उम्मीदवारी के बाद आनंद मोहन के छोटे पुत्र अंशुमान के लिए अलग विधानसभा क्षेत्र की खोज हो रही है। आनंद मोहन भाजपा के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। भाजपा या एनडीए के किसी अन्य घटक दल के उम्मीदवार के रूप में अंशुमान चुनाव लड़ सकते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com