search

बबेरू में ससुर और जेठ ने विधवा महिला की जमीन पर किया अवैध कब्जा, DM ने दिए ये आदेश

cy520520 2025-10-14 20:37:49 views 1270
  



जागरण संवाददाता, बांदा। बबेरू तहसील के कोरम गांव की एक विधवा महिला ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें उनकी जमीन पर खेती करने का अधिकार दिलाया जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता जनकलली के अनुसार, उनके पति दिवंगत रामसेवक की वर्ष 2018 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद, उनके पति की जमीन (गाटा संख्या 244, ग्राम कोरम, तहसील बबेरू) उनके नाम वरासत में दर्ज हो चुकी है।
जेठ ने जताई आपत्ति

हालांकि, उनके ससुर वंशगोपाल और जेठ चंद्रशेखर ने वरासत प्रक्रिया के दौरान आपत्ति जताई थी और अब उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। वह जमीन पर खेती करने या उसका उपयोग करने से रोक रहे हैं।

जनकलली ने बताया कि वह एक विधवा महिला हैं और उनकी आजीविका उनकी जमीन और आंगनबाड़ी कार्य पर निर्भर है। उन्होंने जिलाधिकारी, बांदा को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और आंगनबाड़ी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर मामले में डीएम जे रीभा ने जांच के आदेश दिए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725