search

सोनभद्र में खेत की जोताई के दौरान 30 फीट नीचे गिरा ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत

Chikheang 2025-10-14 21:36:54 views 1245
  

शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण, ट्रैक्टर हटाने पर मृत मिला चालक।



जागरण संवाददाता, जुगैल (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में मंगलवार की सुबह खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कई पलटनी खाते हुई लगभग तीस फीट नीचे गिर गया।

इसमें चालक चंचलिया गांव निवासी 35 वर्षीय केशव की दब कर मौके पर ही मौत हो गई। वह सुबह अपने भाई का ट्रैक्टर कल्टीवेटर के साथ लेकर घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर गांव में ही एक किसान का खेत जोतने के लिए गया हुआ था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खेत की जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पांच से सात पलटनी खाने के बाद नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का चारो चक्का ऊपर हो गया। नीचे चालक दब गया।

जिसके खेत की जोताई हो रही था, उसने घटना देख शोरगुल मचाया। तब ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हए और ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को निकाला। हालांकि तब तक चालक केशव की मौत हो गई।

चालक के सीने व सिर में गंभीर चोट लगी थी। ग्रामीणों ने ही 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो तीन बच्चे हैं।

मृतक गांव में ही मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। अपने पिता से अलग रह कर परि‍वार का जीविकोपार्जन कर रहा था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244