search

माता वैष्णो देवी यात्रा में त्योहारों के सीजन में भी छाया संकट, श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट

deltin33 2025-10-14 23:07:39 views 1302
  

दुकानदार-व्यापारी वर्ग बेसब्री से श्रद्धालुओं का इंतजार कर रहे हैं।



संवाद सहयोगी, जागरण, कटड़ा। मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा में त्योहारों के सीजन के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में केवल 9,000 से 12,000 श्रद्धालु ही आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं। इस गिरावट के कारण व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी नुकसान हो रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मां वैष्णो देवी की यात्रा में लगातार कमी के चलते मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही आधार शिवीर कटड़ा वर्तमान में सुना सुना नजर आ रहा है। जहां तक की बाजारों में भी कम श्रद्धालु देखने को मिल रहे हैं।  
सुविधाएं उपलब्ध, लेकिन नहीं आ रहे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे केवल कार सेवा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि नहीं हो रही है। मंगलवार को दोपहर तक मौसम साफ रहने के बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। हालांकि दोपहर बाद त्रिकूट पर्वत पर बादलों के जमघट के कारण हेलीकॉप्टर सेवा बाधित हुई।
व्यापारी वर्ग की उम्मीदें

व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि दीपावली पर्व के बाद एक बार फिर मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल, वे बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। बीते 13 अक्टूबर को 9,500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की यात्रा की थी, जबकि 14 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे तक करीब 7,200 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
भविष्य की संभावनाएं

मौसम का प्रभाव भी यात्रा पर पड़ रहा है। इसके अलावा, यात्रा के दौरान चल रही ठंडी हवाओं का श्रद्धालु पूरा मजा उठा रहे हैं। श्रद्धालु गर्म कपड़े पहन लगातार अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी रखे हुए हैं।  

  

अब सबकी नजरें दीपावली पर्व पर टिकी हैं। उम्मीद है कि इस पर्व के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी और व्यापारियों को राहत मिलेगी। फिलहाल, मां वैष्णो देवी की यात्रा में कमी के कारण व्यापार और स्थानीय लोगों को भारी नुकसान हो रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131