search

Uttarakhand Crime: देहरादून में आठवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद; कम नंबर आने को मान रहे वजह

Chikheang 2025-10-15 04:36:56 views 1324
  



जागरण संवाददाता, देहरादून। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमे बच्चे ने लिखा है, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं लेकिन खुदकुशी का कारण नहीं लिखा। बताया जा रहा कि नंबर कम आने से बच्चे ने यह कदम उठाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम वेलमेड अस्पताल से एक बच्चे की खुदकुशी की सूचना मिली थी। सूचना के संबंध में अस्पताल में जाकर जानकारी की गई तो पता चला कि 12 वर्षीय बच्चा सोयम जोकि मूल निवासी नागपुर महाराष्ट्र वर्तमान निवासी क्लेमेनटाउन उम्र 12 वर्ष आर्मी स्कूल में आठवीं में पढ़ता था।

मंगलवार को बच्चे ने अपने कमरे में पर्दे की रॉड पर चुन्नी का फंदा लगाकर फांसी लगा दी। घटना के समय कमरे में कोई नहीं था। मृतक की माता घर पहुंची तो बेटे को फंदे से नीचे उतारा। बेटे को तुरंत वेलमेड अस्पताल लेकर गई, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता आर्मी से सेवानिवृत हैं जोकि करीब एक माह से अपने गांव नागपुर जा रखे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244