search

गाजियाबाद: नवीनीकरण नहीं कराया तो आज होगी नामों की कटौती, 5.79 लाख श्रमिकों के पंजीकरण पर खतरा

Chikheang 2025-10-15 06:36:02 views 1302
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आज यानी 15 अक्टूबर तक नवीनीकरण न कराने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नाम श्रम विभाग ने सूची से हटाने की तैयारी की है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने पिछले चार वर्ष से अधिक समय से पंजीयन कार्ड का नवीनीकरण न कराने वालों के नाम हटाने के निर्देश दिए हैं। गाजियाबाद परिक्षेत्र के पांच लाख से अधिक ने नवीनीकरण नहीं कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उक्त जानकारी देेते हुए उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 1.87 करोड़ से अधिक निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 13.83 लाख श्रमिकों ने ही नवीनीकरण कराया है।

कल्याण बोर्ड के आदेश हैं कि चार वर्ष से अधिक समय से नवीनीकरण न कराने वाले श्रमिकों को निष्क्रिय कर दिया जाए।

इनमें जिला गाजियाबाद के दो लाख 92 हजार 141, हापुड़ के एक लाख 40 हजार 462 और बुलंदशहर जनपद के दो लाख 72 हजार 828 समेत गाजियाबाद परिक्षेत्र के कुल पांच लाख 79 हजार 431 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों ने नवीनीकरण नहीं कराया है।

उन्होंने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी समय से पंजीकरण कार्ड का नवीनीकरण करा लें। इसके लिए वह नजदीकी जनसेवा केंद्र में bocw.in वेबसाइट या संबंधित जिले के श्रम कार्यालय से करा सकते हैं। नवीनीकरण न होने पर श्रमिक बोर्ड की किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- हाउस टैक्स विवाद: पार्षद तीन महीने तक मांगते रहे बैठक के मिनट्स, पहले ही सोशल मीडिया पर लीक होने पर भड़के
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244