search
 Forgot password?
 Register now
search

दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने की टेंशन हुई खत्म, चलेंगी रोडवेज की 200 अतिरिक्त बसें

cy520520 2025-10-15 15:37:53 views 1265
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीपावली और छठ पर्व पर पूर्वांचल और बिहार के लोगों की सुविधा के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से रोडवेज (परिवहन निगम) की 200 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर से दिल्ली रूट पर 55, कानपुर रूट पर 45 और लखनऊ रूट पर 100 बसें चलाई जाएंगी। पडरौना, तमकुही, महराजगंज, निचलौल और सोनौली आदि रूटों पर चल रहीं बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिवहन निगम प्रशासन ने दीपावली व छठ में संबंधित कर्मचारियों, चालकों व परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी है। त्योहारों में लगातार ड्यूटी करने वाले लोगों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर परिक्षेत्र से कुल 960 बसें चलाई जा रही हैं। त्योहारों में प्रयास किया जाएगा के यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के साथ संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: गोरखपुर में शुष्क हुई हवा, पड़ने लगी ओस, ठंड ने दी दस्तक

गोरखपुर परिक्षेत्र को दो माह में 80 नई बसें मिली हैं, इनमें सात बसें वातानुकूलित हैं। शेष सामान्य बसें हैं। सामान्य बसों में 40 ग्रामीण सेवा की बसें हैं, जिनका संचालन आरंभ करा दिया गया है। दीपावली और छठ पर्व पर रोडवेज व अनुबंधित सभी बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153653

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com