search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Election Candidate List 2025: मुजफ्फरपुर शहर समेत एनडीए की तीन सीटों पर कहां फंसा पेच

cy520520 2025-10-15 16:37:05 views 1150
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BJP candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, JDU candidate list: जिले की 11 विधानसभाी सीटों पर नामांकन के लिए अब तीन दिन ही शेष बचे हैं।

इस बीच एनडीए को देखा जाए तो मुजफ्फरपुर शहर, पारू और बोचहां सीट से अभी प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं हो सके हैं। बोचहां के बारे में कहा जा रहा है कि यह लोजपा(आर) के खाते में जा सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पारू और मुजफ्फरपुर शहर भाजपा की सीट है। बावजूद प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पारू सीट को लेकर अब कोई विशेष पेच नहीं है। मूल मामला शहर विधानसभा सीट को लेकर है।

कहा तो यहां तक जा रहा है कि भाजपा की पहली सूची जारी होने से कुछ समय पहले तक शहर सीट के प्रत्याशी का नाम फाइनल था, लेकिन अंतिम समय में इसको होल्ड कर दिया गया। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि इस सीट से दावेदारों की संख्या सबसे अधिक है।

माना जा रहा है कि पार्टी ने रणनीतिक रूप से इस सीट को होल्ड पर रखा है जिससे बागी की संख्या कम से कम हो और पार्टी को बाद के दिनों में कम से कम परेशानी हो।

इसके बावजदू प्रमुख गठबंधनों ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। एनडीए ने आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इसमें औराई से सीटिंग विधायक रामसूरत राय का टिकट काट दिया गया है।

यहां से कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं आइएनडीआइ से राजद ने सभी चार सीटिंग विधायकों को सिंबल दे दिया है।

इसके अलावा पारू से शंकर प्रसाद को सिंबल दिया गया है। शेष छह सीटों पर निर्णय होना बाकी है। इसमें कांग्रेस, वीआइपी और माले के लिए सीट निकालनी है। वहीं जन सुराज ने भी कुछ सीटों पर सिंबल दे दिया है। गायघाट से अशोक सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

एनडीए से भाजपा ने साहेबगंज से मंत्री राजू कुमार सिंह, कुढ़नी से मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, बरूराज से अरुण सिंह और औराई से रमा निषाद को उम्मीदवार बनाया।

रमा निषाद हाजीपुर नगर परिषद की पूर्व सभापति रह चुकी हैं। नगर निकाय चुनाव में वह इस बार हार गई थीं। वहीं जदयू ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

इसमें सबसे चर्चित गायघाट सीट से कोमल सिंह, कांटी से अजीत कुमार, मीनापुर से अजय कुमार और सकरा से आदित्य कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इनमें से कोई भी वर्तमान में विधायक नहीं हैं। आदित्य कुमार विधायक अशोक चौधरी के पुत्र हैं। राजद ने कांटी से पूर्व मंत्री इसरायल मंसूरी, बोचहां से विधायक अमर पासवान, गायघाट से विधायक निरंजन राय और मीनापुर से मुन्ना यादव को सिंबल दे दिया है।

पार्टी ने पहले भी सिंबल दिया था, मगर सोमवार देर रात वापस भी ले लिया था। इस कारण बोचहां विधायक अमर पासवान का मंगलवार को होने वाला नामांकन भी टल गया था। वहीं पारू से शंकर प्रसाद को राजद ने सिंबल दे दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में वह निर्दलीय दूसरे नंबर पर रहे थे।
इस्तीफे की पेशकश इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित

जिले में टिकट बंटवारे को लेकर एक पार्टी के दोनों जिलाध्यक्षों की नाराजगी की बात इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इसमें कहा जा रहा है कि नाराजगी के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व को इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। हालांकि इस्तीफे दिए जाने की बात सामने नहीं आई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com